सुपौल, अप्रैल 21 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी 45 वीं बटालियन को बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने 125 किलो गांजा, 117 लीटर नेपाली शराब, एक वाहन और एक नाव जब्त की है, जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्कर गिरोहों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह सीमा चौकी मुंशी पिपराही के जवानों ने वीरपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर कोशिकापुर वार्ड 11 में घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान विशुन पासवान के घर के पास स्थित झोपड़ी से करीब 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- भिट्ठामोड़ में 2.35 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, तस्कर फरार मौके से एक मारुति सुजुकी अर्ट...