सुपौल : 120 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद
सुपौल, मई 29 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 27 पर चिकनी गांव के पास 120 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 27 पर चिकनी गांव के पास एक बैग में छुपाकर शराब लेकर जा रहे किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के वार्ड 13 निवासी रंभु कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर रंभु कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 146/ 26 दर्ज कर शंभू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 120 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद यह भी पढ़ें- सुपौल : 11.290 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.