सुपौल, जून 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी वार्ड दो से 119 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के कुलीपटी गांव के वार्ड दो में देवचंद पासवान के फूस व टीना से बने घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके घर में प्लास्टिक की बोरी में रखी कुल 119 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुई। इसके बाद देवचंद पासवान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत देवचंद पासवान के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 162/ 26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...