भागलपुर, फरवरी 6 -- सुपौल। बिहार में शराबबंदी कानून के सख्त दावों के बीच पुलिस महकमे से ही कानून को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में डायल 112 सेवा में तैनात एक पीटीसी जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। वर्दीधारी द्वारा कानून तोड़े जाने की यह घटना पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर रही है। घटना छातापुर थाना परिसर की है। डायल 112 में तैनात 40 वर्षीय पीटीसी जवान नंदन कुमार की हरकतें देर रात संदिग्ध नजर आईं। उसकी लड़खड़ाती चाल और असामान्य व्यवहार को देखकर थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों को शक हुआ। पूछताछ के दौरान भी वह खुद को संतुलित नहीं रख पा रहा था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई। ब्रेथ एनालाइजर रिपोर्ट में जवान के शरीर में 283.4 एमजी अल्कोहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.