सुपौल, मई 29 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड तीन से गुरुवार को 11.290 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गाजा तस्कर मुकेश कुमार के घर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें मुकेश कुमार के भूसा रखने वाले घर से एक प्लास्टिक के बोरा में रखा हुआ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा जब्त गांजा का वजन 11.290 किलोग्राम है। वहीं मौके से गांजा तस्कर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 11.290 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्कर मुकेश कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 145/ 26 दर्ज कर गाजा तस्कर मुकेश कुमार को...