सुपौल, मार्च 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड की दीनबंधी पंचायत अंतर्गत कटैया वार्ड संख्या-1 में विभागीय लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। घायल बच्ची की पहचान संतोष शर्मा की पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की तत्परता से उसे तत्काल वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोसी-मेची लिंक परियोजना के तहत सिंचाई विभाग द्वारा भेंगा धार में सिल्ट सफाई एवं मिट्टी कटाई का कार्य कराया गया है। इस दौरान नहर के दोनों किनारों पर लगभग 30 से 40 फीट तक मिट्टी का ऊंचा टीला बना दिया गया। इसी किनारे से वर्षों पुरानी 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.