सुपौल, फरवरी 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल मंगलवार को वीरपुर पहुंचकर कोसी क्षेत्र की प्रमुख सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वीरपुर हवाईअड्डा की साफ-सफाई कराई जा रही है और सभी संबंधित विभागों के अभियंताओं व अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। जल संसाधन विभाग सहरसा के मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव दिन के करीब 11 बजे हवाई जहाज से वीरपुर हवाईअड्डा पर उतरने की संभावना है। वहां से वे सीधे जाएंगे। साथ ही कोसी क्षेत्र के तटबंधों और निर्माण कार्यों का एरियल सर्वे भी किया जाएगा, ताकि जमीनी स्थिति का व्यापक आकलन किया जा सके। दौरे के दौरान प्रधान सचिव के तहत 0 से 41 किलोमीटर तक चल रहे कार्यों की प्रगति की ...