सुपौल : 11 ग्राम स्मैक और 68 हजार नकद समेत दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 18 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की सीमा चौकी पिपराही ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम स्मैक, 68,310 भारतीय मुद्रा एवं दो स्मार्ट फोन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
तस्करी की जानकारी इस बाबत 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि पिपराही क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष नाका पार्टी का गठन कर संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसएसबी जवानों ने बंबू झाड़ी के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.