सुपौल, जून 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वी कोसी बांध के सरायगढ़ क्षेत्र से सुपौल की ओर एक लाल रंग का फोर व्हीलर वाहन देसी शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम कोसी बांध पर पहुंची। इसी दौरान एक लाल रंग का फोर व्हीलर वाहन तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बांका: 87 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें 1080 बोतल देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 324 लीटर बताई गई ह...