सुपौल, फरवरी 13 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। बलुआ पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह गश्ती के क्रम में 103 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज मुकुल ने बताया कि कोसी नहर मुख्य कैनाल पर गश्ती टीम को देख एक बाइकसवार भागने लगा। जब टीम ने गाड़ी से पीछा किया तो वह 43 आरडी के समीप गाड़ी पर लदा सामान फेंककर भागने लगा। टीम ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन बाइकसवार कोहरा का फायदा उठाकर भाग निकला। टीम ने फेंके सामान को जब्त कर जांच की तो दो अलग-अलग कार्टन में 103 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.