सुपौल : 10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, जून 30 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जवा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान एक कथित शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड संख्या-24 निवासी नितीश कुमार झोले में देसी चुलाई शराब रखकर अवैध बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले में रखे प्लास्टिक के थैले से 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.