सुपौल : 'श्रीअन्न' को बढ़ावा देने भाजपा ने किया व्यंजन व रेसिपी साझा कार्यक्रम
सुपौल, जून 19 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही वार्ड 13 स्थित एक निजी आवास पर शुक्रवार को भाजपा सुपौल महिला मोर्चा द्वारा 'श्रीअन्न' (मोटा अनाज) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष 'श्रीअन्न व्यंजन एवं रेसिपी साझा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मोटे अनाज से बने तेल रहित और कम मसाले वाले पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया और उनकी रेसिपी एक-दूसरे के साथ साझा की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करना और महिलाओं के बीच स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने श्री अन्न के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की और इसे अपने नियमित भोजन का हिस्सा बनाने का संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.