सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। होली पर्व को लेकर घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के बीच यात्रियों से टिकट, जुर्माना और लगेज शुल्क के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। शुक्रवार को सुपौल रेलवे स्टेशन पर वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस से उतरे कई यात्रियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया। सदर थाना क्षेत्र के रामदत्तपट्टी के नेमुआ निवासी प्रभुनाथ साह और पीयूष कुमार ने बताया कि टिकट नहीं मिलने के कारण वे बेटिकट वैशाली एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद पहुंचे टीटीई ने टिकट बनाने और जुर्माना के नाम पर 2400 रुपये ले लिए, जबकि दी गई रसीद में कुल 1800 रुपये ही अंकित है। यात्रियों का आरोप है कि उनके पास मौजूद प्लास्टिक ड्रम, कपड़े और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.