सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल। रसोई गैस की किल्लत और होम डिलीवरी के नाम पर किए गए वादे ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस के इंतजार में महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं, लेकिन सिलेंडर अब भी नसीब नहीं हो रहा। हुसैन चौक के सतीश यादव, विनोद कुमार, रौनक देवी, अधिवक्ता अरविंद कुमार और परवीना खातून बताते हैं कि उनका डीएससी नंबर 31 को ही जारी कर दिया गया था। उन्हें भरोसा दिया गया था कि घर तक गैस पहुंचा दी जाएगी। लेकिन बुधवार शाम को अचानक लोगों को लाइन में लगाकर सिर्फ नंबर थमा दिया गया। चैन सिंह पट्टी की साजदा खातून, आजमती खातून, अफसाना खातून और मरियम खातून कहती हैं कि गैस मिलने की उम्मीद में वे सुबह से ही लाइन में लग जाती हैं। "बच्चे साथ रहते हैं, भूख-प्यास से बिलखते हैं, लेकिन हमारी मजबूरी ह...