सुपौल : होमियोपैथ चिकित्सक की मौत, इलाके में शोक
सुपौल, मई 29 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया बाजार मुख्यालय के सुप्रसिद्ध होमियोपैथ चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद सिंह का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही आस-पास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।वे तकरीबन 50 सालों से लोगों को चिकित्सा सेवा देते आ रहे थे। तकरीबन 77 वर्षीय डा सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जहां उन्होंने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। वे गरीब लाचार लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा के अलावा एलोपैथिक चिकित्सा सेवा भी देते थे।वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पुरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं। उनके निधन से शोकाकुल परिजनों में मायूसी छाई हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.