सुपौल, जून 22 -- किशनपुर,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब राजपुर पंचायत के रिटायर्ड होमगार्ड जवान दीप नारायण पासवान के पुत्र मुकेश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं की परीक्षा में सफलता हासिल कर एसडीएम पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : होमगार्ड का बेटा बना एसडीएम, शिक्षिका का पुत्र बीडीओस्थानीय उपलब्धियां वहीं बौरहा पंचायत के वार्ड 10 निवासी एवं बीपीएससी की प्रधान शिक्षिका रंजना राय के पुत्र अविनाश कुमार ने भी बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ पद प्राप्त किया। मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 से ही बीपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत, धैर्य, लगन और आत्म...