सुपौल, मार्च 18 -- पिपरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड-5 निवासी चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार आर्य (65) का मंगलवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनकी अचानक मौत से परिजनों के साथ पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि डॉ. आर्य सहरसा से सुपौल ट्रेन से आ रहे थे। सुपौल स्टेशन पर उतरते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बाहर ले जा रहे थे, तभी अस्पताल गेट के पास ही उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डॉ. आर्य अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी रंजू राय मध्य विद्यालय पथरा में शिक्षिका हैं, जबकि पुत्र रोनक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.