सुपौल, मार्च 27 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को राघोपुर थाना क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हुलास और गणपतगंज में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'जय श्री राम' के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। हुलास में रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालु 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए हुलास की विभिन्न सड़कों से गुजरे। यह शोभायात्रा कुम्हार टोला होते हुए हुलास ब्राह्मण टोला, अनंत चौक और राधानगर के रास्ते से गुजरी। शोभायात्रा के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुवेश कुमार एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारी कुसुम यादव तैनात रहे। थानाध्यक्ष अमित कुमार दर्जनों पुलिस बलों के साथ पूरी यात्रा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.