सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल। उच्च विद्यालय निर्मली से शनिवार को 40 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह एवं प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दल को रवाना करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बीईओ ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के प्रत्यक्ष अवलोकन से उनकी समझ विकसित होती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रों के साथ शिक्षक प्रदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश साह, फूलदेव यादव एवं शंकराचार्य सुमन मार्गदर्शक के रूप में गए हैं। भ्रमण के दौरान छात्र राघोपुर के विष्णुपद मंदिर, धरहरा के भीम शंकर महादेव स्थान और मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान का भ्रमण करेंगे। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.