सुपौल, अगस्त 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज में एनएसएस क्लब की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर की साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज का संदेश देते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान में एनएसएस क्लब के फैकल्टी एडवाइजर अजय आनंद और फैकल्टी को-एडवाइजर सुनील कुमार साहू ने सक्रिय भागीदारी की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। क्लब के अध्यक्ष सनी कुमार और उपाध्यक्ष सुजल राज ने अभियान के आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : दलित बस्ती...