सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। डीडीसी की अध्यक्षता में बुधवार को सभी बीडीओ, बीपीआरओ व कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल सुपौल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम की समीक्षा की गई l इस समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल सुपौल ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत छुट्टी हुई योजनाओं का सर्वेक्षण कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल सुपौल के कनीय अभियंताओं द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सुपौल जिला अंतर्गत योजनाओं का चयन किया गया है। चयनित सभी योजनाओं का सीमांकन करवाया जाना है एवं नजरी नक्शा भी तैयार करवाया जाना है। डीडीसी ने सभी बीडीओ व बीपीआरओ को लघु सिंचाई प्रमंडल ...