सुपौल : हरियाणा में ट्रेन की चपेट में आने से छातापुर के मजदूर की मौत
सुपौल, अक्टूबर 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजेश्वरी थाना क्षेत्र के चरणै पंचायत निवासी मजदूर संजय ऋषिदेव (25) की हरियाणा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक वार्ड संख्या दो निवासी जीतन ऋषिदेव का पुत्र था और गांव के अन्य साथियों के साथ हरियाणा में मजदूरी करने गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में रेललाइन के समीप डेरा में रह रहे संजय के साथ यह हादसा हुआ। संजय पटरी पार कर पानी लाने जा रहा था। इसी दौरान पटरी पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर स्थिति घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आरती देवी, माता प्रमिला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के पूर्व मुखिया धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.