सुपौल, मार्च 25 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित सुखानगर चौक पर नव निर्मित हनुमान मंदिर में 27 मार्च को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 251 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। भगवान श्री राम और हनुमान के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर सुखानगर चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ी पोखर पहुंची। जहां वैदिक विधि-विधान के साथ जल भरा गया। इसके बाद कलशयात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा "जय श्रीराम" और "हनुमान जी महाराज की जय" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रियों का स्वागत किया तथा पेयजल का वितरण भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.