सुपौल, अप्रैल 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर प्रखंड के लौकहा स्थित स्व. अशर्फी लाल दास के गौशाला परिसर में चैत पूर्णिमा और हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार से दो दिवसीय उत्तर बिहार के संत सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं संयोजक चंद्रभूषण दास ने की। सम्मेलन में पटना और गुवाहाटी क्षेत्र के संत प्रमुख वीरेंद्र विमल ने अपने संबोधन में कहा कि संत समाज को केवल धार्मिक कथाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मंचों के माध्यम से राष्ट्र जागरण का संदेश भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में संतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को सम्मेलन के दूसरे दिन की बैठक केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल, विश्वामित्र आश्रम मधुबनी के महंत ब्रजमोहन दास की अध्यक्षता में आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.