सुपौल, अप्रैल 3 -- वीरपुर, एक संवाददाता। क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को न्यू कैंब्रिज रेसिडेंशियल स्कूल, वीरपुर में हनुमान जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ मालाकार द्वारा भगवान हनुमान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली की जय' के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर बिहार प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रामावतार मेहता एवं प्रांत क्रीड़ा मंत्री अमित ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.