सुपौल : हथियारों के दम पर दहशत फैलाने की थी तैयारी, आठ शातिर दबोचे
सुपौल, मई 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहरी क्षेत्र में बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को सदर थाना पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस ने गणपति मैरेज हॉल के पीछे स्थित एक अर्धनिर्मित पक्का मकान में छापेमारी कर आठ शातिर अपराधियों को हथियार, गोली, मोबाइल और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरोह हथियार की खरीद-बिक्री के साथ इलाके में छिनतई, झपटमारी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था। इसका खुलासा एसपी शरथ आरएस ने प्रेस रिलीज जारी कर किया है। एसपी के मुताबिक 10 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ जमा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्धनिर्मित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.