सुपौल : हथियारबंद बदमाश को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
सुपौल, मई 29 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत के वार्ड 11 में शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की गिरफ्तारी यह कार्रवाई पैक्स गोदाम और कचरा भवन के समीप एनएच 27 से आनंद चौक जाने वाली सड़क पर की गई है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिनमें से दो युवक भाग निकले। वहीं एक युवक को कट्टा और एक बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ पकड़ लिया गया। इधर, स्थानीय लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र की चिलौनी उत्तर पंचायत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.