सुपौल, जुलाई 9 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित जोल्हनियां से हत्या व लूट कांड में शामिल अप्राथमिक दो लोगों को तमिलनाडु पुलिस रिमांड पर ले गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला की पुलिस पिपरा पहुंची। पिपरा पुलिस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर सुपौल न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस अपने साथ तमिलनाडु ले गई। मामले को लेकर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कोयंबटूर जिला अंतर्गत शिरूमुगई थाना तमिलनाडु में कांड संख्या 166/26 में अभियुक्त पर हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पिपरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : हत्या-लूट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु पुलिस साथ ले गई गिरफ्तार अभियुक्तो...