सुपौल : सड़क हादसों में 147 मौतें, अब ब्लैक स्पॉट का होगा वैज्ञानिक अध्ययन
सुपौल, सितम्बर 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सड़क हादसों में हो रही मौतों पर अंकुश लगाने के लिए अब दुर्घटना के बाद कार्रवाई के साथ हादसे से पहले उसके कारणों का समाधान करने पर जोर दिया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट के लहटन सभागार में सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्घटना संभावित स्थलों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने, मुआवजा मामलों का त्वरित निष्पादन करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाओं की समीक्षा बैठक में वर्ष 2026 में अब तक दर्ज 159 सड़क दुर्घटनाओं में 147 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया। इनमें 132 दुर्घटनाएं घातक और 27 गैर-घातक थीं। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.