सुपौल, मई 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोज की तरह मजदूरी करने निकले प्रदीप दास को क्या पता था कि वह दोबारा अपने घर नहीं लौट पाएंगे। मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र स्थित सोनबरसा चौक के पास तेज रफ्तार अपाचे बाइक की टक्कर में सुपौल जिले के नगर पंचायत निर्मली वार्ड छह निवासी 45 वर्षीय मजदूर प्रदीप दास की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रदीप दास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से सुपौल के मजदूर प्रदीप की मौतपरिवार की चिंता गुरुवार को काम से लौटने के दौरान सोनबरसा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ललिता देवी ने ...