सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए सुपौल-सहरसा रोड में कर्णपुर चौक के पास बुधवार शाम करीब छह बजे हुए सड़क हादसे में एक पेंटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्णपुर वार्ड 3 निवासी जगदीश पासवान के पुत्र बमबम पासवान (42) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बमबम पासवान सुखपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान काशी विद्या निकेतन के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई श्रवण पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.