सुपौल, अप्रैल 28 -- पिपरा, एक संवाददाता। बसहा पंचायत के विसनपुर वार्ड संख्या 11 निवासी 46 वर्षीय राजदेव सुतिहार की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजदेव 18 अप्रैल की सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, लिटियाही-गम्हरिया मुख्य सड़क पर पहुंचते ही गम्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.