सुपौल, जून 2 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के जगतपुर गांव स्थित विभिन्न वार्डों में सड़कों की दुर्दशा व नाला निर्माण के अभाव में ग्रामीणों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने निजात दिलाने को लेकर जिप सदस्य कुमार रजनीश सिंह से गुहार लगाई, जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुंच निरीक्षण कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा - बुझाकर उन्होंने उक्त परेशानियों से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 10 व 11 सहित अन्य वार्डो में भी हल्की बारिश से जलजमाव की विकराल समस्या बन जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव में बस्ती के अलावा मुख्य मार्ग में वर्षों से ही नालियों के अभाव में सैकड़ों एकड़ फसलों की नुकसान होता है, लेकिन उसके बावजूद जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक कोई सुधि नही ले रहा है। ग्र...