सुपौल : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सुपौल, जून 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भपटीयाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द निवासी विशुनदेव मेहता के 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल युवक छोटू कुमार किसी काम से सिमराही बाजार की ओर जा रहा था, तभी धर्मपट्टी एचपी पेट्रोल पंप के पास एनएच 27 पर एक ट्रक से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.