सुपौल : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर, रेफर
सुपौल, अप्रैल 23 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार के एक्सिस बैंक एटीएम के समीप एनएच 327ई पर गरुवार देर शाम करीव सात बजे एक अनियंत्रित बाइक चालक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 11 निवासी नारायण राम के पुत्र सुजीत कुमार (21) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- फोरलेन एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत पराजिनों के अनुसार जख्मी युवक बाजार से कुछ जरुरी कार्य कर अपने घर लौट रहा था, तभी बाइक की तेज रफ्तार के कारण चालक ने संतुलन खो दिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.