सुपौल, मार्च 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत हरिनाहा चौक के समीप बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइकों की आपसी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के टिकुलिया वार्ड 13 निवासी अरविंद शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार और जदिया थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी वार्ड 12 निवासी रामचंद्र साह के 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि सुमन कुमार अपने गांव टिकुलिया से जदिया की ओर जा रहे थे, जबकि उमेश कुमार परसागढ़ी से त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.