सुपौल : स्वास्थ्य-स्वच्छता व पोषण को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
सुपौल, जून 19 -- पिपरा, एक संवाददाता। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएचसी पिपरा अंतर्गत एपीएचसी कटैया में विलेज हेल्थ सेनेटेशन न्यूट्रिशन कमेटी (वीएचएसएनसी) सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रेखा कुमारी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समिति सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति सचेत करना और गांव स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बेहतर पोषण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर मुखिया रेखा कुमारी ने कहा कि वीएचएसएनसी का गठन इसलिए किया गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी गांव स्तर पर हो और आम लोगों को बेहतर सुविधा मिले। उन्होंने समिति को सक्रिय रूप से काम करने और हर महीने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.