सुपौल : स्वच्छता कर्मियों ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली
सुपौल, जून 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से स्वच्छता कर्मियों द्वारा जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। साइकिल रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर एनएच-327ए मार्ग से सरायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा भपटियाही बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश प्रतिभागियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.