सुपौल, मार्च 21 -- त्रिवेणीगंज , निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज में स्मैक का बढ़ता दायरा अब बेकाबू होता जा रहा है। शराबबंदी के बावजूद सूखे नशे का कारोबार खुलेआम न सिर्फ फल-फूल रहा है और इसकी चपेट में तेजी से नाबालिग बच्चे व युवा आ रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब ग्रामीण एकजुट होकर खुद सड़कों पर उतरकर विरोध करने का ऐलान कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 4, 5 और 6 के सैकड़ों ग्रामीणों ने वार्ड 4 स्थित खुशीलाल सरदार के दरवाजे पर आपात महापंचायत बुलाकर स्मैक के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वार्ड 6 के करमनियां निवासी बबलू सरदार, उनकी पत्नी कविता देवी, पुत्र नीरज सरदार और सूरज सरदार समेत पूरा परिवार लंबे समय से संगठित तरीके से स्मैक का कारोबार चला रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.