सुपौल, अप्रैल 6 -- किशनपुर, एक सवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बगल में बने बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजन भाजपा नेता महामाया चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना दिल्ली में हुई थी। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि अभी 18 करोड़ लोग पार्टी के लाइफ मेम्बर है। कार्यक्रम में दर्जनों नेताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान नरपतगंज विधायक देवयन्ति यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, रामकुमार राय, मनोज पाठक, मनोज सिंह, अरुण कुमार जयसवाल व रविंद्र कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...