सुपौल, जुलाई 3 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड राजद कार्यालय किशनपुर में शुक्रवार दोपहर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार उर्फ मंगल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राजद के 30वें स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: राजद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी शुरूबैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक, दलित व आम अवाम की पार्टी है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी का 30वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। ...