सुपौल, फरवरी 4 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अवर निबंधन कार्यालय को पिछले दो दशकों से ज्यादा होने के बाबजूद आज तक एक अदद भवन नहीं मिल सका है। प्रति वर्ष सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व देने वाला यह कार्यालय पहले किराये के मकान में, जबकि बिगत कई वर्षों से अनुमंडल कार्यालय के भवन के कुछ कमरों में किसी तरह संचालित हो रहा है। भवन और पर्याप्त जगह के अभाव में निबंधन कराने आने वाले आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनुमंडल कार्यालय परिसर में पहले से ही अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, सहकारिता कार्यालय, आरडब्लूडी कार्यालय सहित कई विभाग संचालित हैं। ऐसे में अवर निबंधन कार्यालय के लिए न तो समुचित स्थान उपलब्ध है और न ही जमीन खरीद बिक्री के लिए आये लोगो को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था। भीड़ अधिक होने पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.