सुपौल, अप्रैल 28 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 327 ए पर चांदपीपर गांव के पास मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी की ठोकर से महेंद्र सदा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चांदपीपर पंचायत के वार्ड 10 निवासी महेंद्र सदा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने घर के पास एनएच 327 ए पार कर रहा था। तभी सुपौल से भपटियाही की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने रवि कुमार को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से रवि कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्कॉर्पियो गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल रवि कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लक्ष्मीकांत ने घायल रवि कुमार का इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने इलाज के बाद सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.