सुपौल, जून 13 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के mlaढ़ पंचायत स्थित एक आवासीय विद्यालय में क्लास 2 के छात्र की पिटाई को लेकर शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ।

पिटाई का कारण परिजनों का आरोप है कि फूल का पेड़ टूट जाने पर शिक्षक ने छात्र को लकड़ी के डंडे से पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर संध्या स्कूल में पढ़ रहे कुमरगंज निवासी संतोष चौधरी के 7 वर्षीय बेटे शिवा कुमार से गलती से फूल का पेड़ टूट गया था। इसी बात पर शिक्षक ने उसे लकड़ी के डंडे से पीट दिया।

परिजनों का विरोध प्रदर्शन पिटाई की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। छात्र शिवा ने बताया "मुझसे एक फूल का पेड़ टूट गया था, इसलिए सर ने डंडे से मारा। छात्र की दादी सुरजी देवी ने कहा "जब हम पहुंचे तो...