सुपौल : स्कूल परिसर में जलजमाव, बीडीओ ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
सुपौल, मई 29 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर बीडीओ डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को भीमपुर मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में उत्पन्न जलजमाव की समस्या का जायजा लिया तथा जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार से विद्यालय संचालन, बच्चों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बीडीओ को विद्यालय में भवन की कमी एवं परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन की समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे शिक्षक एवं बच्चों में भय का माहौल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.