सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य नहीं कर सहरसा में मेडिकल दुकान चलाने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से आदेश निर्गत किया गया है। दरअसल, छातापुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां के विशिष्ट शिक्षक जय शंकर सिंह के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहने, भौतिक रूप से अनुपस्थित रहने के बाद भी एचएम की मिलीभगत से हाजिरी बनाने, विद्यालय में शिक्षण कार्य के अलावा सहरसा में मेडिकल दुकान चलाने आदि का आरोप लगाते हुए लक्ष्मीनियां के ही रहने वाले अभिषेक झा ने विभाग को शिकायत की थी। इसको लेकर छातापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बीते 16 मार्च को...