सुपौल, अप्रैल 15 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बनवारी मिडिल स्कूल थुमहा के गेट के पास कचरे का ढ़ेर लग गया है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी हो रही है। कचरे की दुर्गंध से नाक पर रूमाल रखकर बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। स्कूल के मुख्य गेट के ठीक सामने लंबे समय से कूड़े का ढेर पड़ा है। कचरा नहीं उठने से यहां बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। बच्चे इसी दुर्गंध के बीच पढ़ने आते हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों और आसपास रहने वालों को परेशानी हो रही है। लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। कचरा डंपिंग स्थल पर दिन-रात गाय और अन्य जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। प्लास्टिक युक्त कचरा खाकर जानवर बीमार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल गेट के सामने से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.