सुपौल, अप्रैल 17 -- त्रिवेणीगंज, निजप्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज स्थित बिजली ऑफिस सुपौल में एक दिवसीय सोलर मेला का 20 अप्रैल को भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इस मेले में उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर बिजली बिल में बचत करें और सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाएं। मेले में विशेषज्ञों द्वारा ऑन द स्पॉट मार्गदर्शन, आवेदन की सुविधा तथा सोलर से जुड़े सभी सवालों के जबाब उपलब्ध रहेंगे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 20 अप्रैल को लगेगा ऋण मेला उन्होंने इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचक...