सुपौल, मई 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जन समस्याओं के नष्पिादन को लेकर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभन्नि विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। यह भी पढ़ें- चैनपुर के शिविर में 161 मामलों में 144 का किया निष्पादनकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सुपौल अमित कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नर्दिेश...