सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल। निर्मली प्रखंड के हरियाही पंचायत स्थित मध्य विद्यालय जरौली में शनिवार को शिक्षक सूर्य नारायण सुमन के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रामकृष्ण ठाकुर ने की। समारोह में शिक्षकों ने श्री सुमन को चादर एवं पाग पहनाकर सम्मानित किया, जबकि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रधानाध्यापक ध्यानी राय बच्चन एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्री सुमन का कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और विद्यालय के प्रति समर्पण शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अध्यक्षता कर रहे रामकृष्ण ठाकुर ने विद्यालय के विकास में उनके योगदान को सराहनीय बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो. परवेज अहमद ने किया। मौके पर शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.